Ad Unit (Iklan) BIG

गरबा और भंसालीः Aishwarya Rai और Deepika Padukone के बाद बिजली के करंट सी नाचीं Alia Bhatt, Dholida गाने में किए ये स्टेप लगते हैं...

bollywood

thumbnail गरबा और भंसालीः Aishwarya Rai और Deepika Padukone के बाद बिजली के करंट सी नाचीं Alia Bhatt, Dholida गाने में किए ये स्टेप लगते हैं कॉपी
Feb 10th 2022, 13:52, by ABP Live

Alia Bhatt Dholida Song: गरबा और फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का खास नाता है. संजय लीला भंसाली  गुजराती या राजस्थानी पृष्ठभूमि पर फिल्म बनाए और उसमे गरबा ना हो ऐसा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है. पहले ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को ढोल की थाप पर खूब गरबा करवाया और फिर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को ढोल के साथ नगाड़ों पर नचाया और अब जब वो गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) लेकर आ रहे हैं तो फिर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कैसे ना करे गरबा. तो लीजिए हाजिर है आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी से ढोलिड़ा (Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi Dholida Song).

गाना रिलीज हो चुका है और इस गाने में बिजली के करंट सी नाच रही हैं आलिया भट्ट (Alia Bhatt). और तेवर ऐसे कि ऐश्वर्या और दीपिका (Aishwarya and Deepika) को भी भूल जाएं. आलम ये है कि 5 फीट 3 इंट की हाइट वाली आलिया ने लंबे लंबे कद वाली ऐश्वर्या और दीपिका को पीछे छोड़ दिया है. सफेद साड़ी वो भी गुजराती स्टाइल में बंधी हुई, बालों का जूड़ा गुलाब लगा हुआ, माथे पर बड़ी सी बिंदी लाल – लाल और उस पर तेवर लाजवाब, जबरदस्त और बेमिसाल. फिर जो डांस शुरू किया आलिया ने तो देखने वाले पलकें झपकाना भूल गए होंगे. खासतौर से इस गाने की शुरूआत और अंत जबरदस्त है. आखिर में आलिया ने जो सोलो डांस किया है वो डांस के दीवानों के लिए रोंगटे करने वाला है. आलिया की इस परफॉर्मेंस को देख लोग इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और तारीफ बनती भी है लेकिन कहीं कहीं पर आलिया के स्टेप कॉपी लगते हैं.

ढोली तारो और नगाड़ा संग ढोल से कॉपी लगते हैं डांस स्टेप
ज्यादा नहीं लेकिन कहीं कहीं पर आलिया भट्ट ढोली तारो की ऐश्वर्या राय और नगाड़ा संग ढोल की दीपिका पादुकोण का स्टेप कॉपी करती दिखती हैं.

खैर आलिया के दमदार अंदाज के आगे ये सब नदरअंदाज किया जा सकता है. गंगूबाई काठियावाड़ी संजय लीला भंसाली (Gangubai Kathiawadi Sanjay Leela Bhansali) के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है जो बनकर तैयार है. ये पहला मौका है जब आलिया कोई माफिया क्वीन का रोल प्ले करने जा रही है और उनकी हर अदा पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. ट्रेलर रिलीज होने और इस गाने को देखने के बाद तो फैंस की बेकरारी अब और भी बढ़ गई है और अब इंतजार है तो बस गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की रिलीज का जो 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी.

ये भी पढ़ेंः Shaktimaan Movie: आइकॉनिक कैरेक्टर शक्तिमान पर बनेगी फिल्म, सामने आई सुपरहीरो मूवी की पहली झलक! TV पर Mukesh Khanna ने निभाया था किरदार

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter