-->

Ad Unit (Iklan) BIG

Deepika Padukone की 'गहराइयां' पर Kangana ने कसा तंज, बोलीं, 'बुरी फिल्म तो बुरी ही होती है..

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Deepika Padukone की 'गहराइयां' पर Kangana ने कसा तंज, बोलीं, 'बुरी फिल्म तो बुरी ही होती है..
Feb 13th 2022, 07:08, by Ritu Shaw

मुंबई।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' को दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई, तो वहीं कुछ लोगों को फिल्म में दिखाए गए बोल्ड सीन से दिक्कत है। जबकि हर कोई इस बात पर सहमत है कि ये दीपिका पादुकोण के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है, फिल्म की कहानी को भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 

ऐसे में 'गहराइयां' को लेकर कंगना ने भी अपनी राय रखी है, जिसमें वो फिल्म को लेकर काफी भाल बुरा कहती नजर आ ही हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनोज कुमार और माला सिन्हा का खूबसूरत गाना 'चांद सी महबूबा हो मेरी' गाने का वीडियो साझा किया है। ये गाना साल 1965 में आई फिल्म 'हिमालय की गोद में' का है। 

इस वीडियो मनोज कुमार नदी के किनारे बैठ गाना गा रहे हैं, तो वहीं माला सिन्हा उनके आस पास डांस कर रही हैं। वीडियो साझा कर कंगना ने लिखा, मैं भी मिलेनियल हूं लकिन मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं। अब जो मिलेनियल या नए वर्ग या मॉडर्न होने के नाम पर परोसा जा रहा है, प्लीज ऐसा ना करें। बुरी फिल्म तो बुरी ही होती हैं। आप चाहे जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन इसके नाम पर फिल्म को नहीं बचाया जा सकता है। और ये फैक्ट है कि कोई गहराइयां वाली बात नहीं है।'

'गहराइयां' शकुन बत्रा द्वारा बनाई गई एक कॉम्पलेक्स रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'कपूर एंड संस' को निर्देशित किया था। 'गहराइयां' के कुछ पहलू ऐसे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आए हैं। लोगों ये फिल्म निराशाजनक लग रही है। बात करें फिल्म की कहानी की तो, दीपिका पादुकोण के किरदार (अलीशा) को अपनी चचेरी बहन (टिया) अनन्या पांडे के प्रेमी से प्यार हो जाता है। फिल्म एक फैमिली ड्रामा, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे और भौतिकवादी खोज पर आधारित है। 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter