-->

Ad Unit (Iklan) BIG

Lock Upp Teaser: Kangana का दिखा दमदार अवतार, बोलीं- 'ना चलेगी भाईगिरी ना बाप का पैसा..

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Lock Upp Teaser: Kangana का दिखा दमदार अवतार, बोलीं- 'ना चलेगी भाईगिरी ना बाप का पैसा..
Feb 11th 2022, 08:58, by Ritu Shaw

मुंबई।

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) यूं तो हमेशा की सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं, मगर इन दिनों वो अपनी आगामी रियलिटी सीरीज़ 'लॉक अप' (Lock Upp Teaser Out) को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उन्होंने इस रियलिटी शो का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब लॉक अप का टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 

शो को कंगना होस्ट करेंगी, जिसमें 16 सेलेब कंटेस्टेंट्स को 'जेल' में बंद देखा जाएगा, जो कंगना का साथ और लॉक अप से आजादी पाने के लिए टास्क में एक-दूसरे के साथ भिड़ते नजर आएंगे। कंगना, जो मुखरता से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने इस टीज़र को कैप्शन दिया "मेरा जेल है ऐसा, न चलेगी भाईगिरी न पापा का पैसा!"

अपने निजी जीवन से कानूनी लड़ाइयों और विवादों को संबोधित करते हुए, कंगना को इस टीजर में कहते हुए सुना जा सकता है, "दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं- एक जो मुझे पसंद करते हैं और दूसरे वे बी-ग्रेड स्ट्रगलर हैं जो मुझे बुरा-भला कहकर खबरों में बने रहते हैं। इन नफरत करने वालों ने मेरी आवाज दबाने के लिए मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और नेपोटिज्म का फॉर्मूला लागू किया। मेरी जिंदगी 24x7 रियलिटी शो में बदल गई है। लेकिन अब मेरी बारी है।"

अपने शो का परिचय देते हुए, कंगना कहती हैं, "मैं सबसे बड़े रियलिटी शो का बाप ला रही हूं। मेरी जेल, मेरे नियम और यहां16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब  बंद होंगे और मैं उनके साथ वही करूंगी जो मैं चाहती हूं।" टीजर के जरिए ये भी जानकारी दी गई है कि शो का ट्रेलर 16 फरवरी को रिलीज होगा।

ये रियलिटी शो एकता कपूर (Ekta Kapoor reality Show Lock Upp) का है, जो 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम करेगा। कंगना और एकता के शो की खास बात ये भी है कि ये अन्य रियलिटी शो से बिल्कुल अलग, 24×7 लाइव स्ट्रीम होगा। एकता और कंगना ने बार-बार शो और उसके प्रतियोगियों के विवादास्पद स्वभाव पर जोर दिया है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter