-->

Ad Unit (Iklan) BIG

Lock Upp Trailer: कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ में सब सीक्रेट का खेल, ट्रेलर में खुला फॉर्मेट का सस्‍पेंस

Hindustan News Hub
 
Lock Upp Trailer: कंगना रनौत के 'लॉक अप' में सब सीक्रेट का खेल, ट्रेलर में खुला फॉर्मेट का सस्‍पेंस
Feb 16th 2022, 10:40, by Hindustan News Hub

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का नया रियलिटी शो 'लॉक अप: बैडएस जेल अत्याचारी खेल' (Lock Upp: Badass Jail Atyachari Khel) जो 27 फरवरी से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रहा है और कंगना रनौत इसे होस्ट करने वाली हैं, उसका ट्रेलर (Lock Upp Trailer) रिलीज हो चुका है। इसमें कंगना शो से जुड़ी कुछ अहम अपडेट दे रही हैं, जिसे सुनकर इतना तो मालूम हो रहा है कि कंटेस्टेंट्स (Lock Upp Contestants) के लिए शो आसान नहीं होने वाला है। वैसे आपको बता दें 'लॉक अप' (Lock Upp Teaser) को एमएक्स प्लेयर (MX Player)और ऑल्ट बालाजी (ALT Balaji) ने मिलकर तैयार किया है। जो 27 फरवरी से आप देख सकेंगे।

ट्रेलर में कंगना बता रही हैं कि लॉक अप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। वीडियो में जहां कंगना एक कड़क जेलर की तरह गोल्डन ग्लिटरी आउटफिट में नजर आती हैं। वहीं कुछ ऑरेंज कलर के यूनिफॉर्म पहने, हाथ में हथकड़ी लगाए और मुंह काले रंग के कपड़े से ढंके हुए हैं। ट्रेलर में कंगना आगे बताती हैं कि इस शो में कंटेस्टेंट्स की हाई-फाई जरूरतों का बिलकुल ख्याल नहीं रखा जाएगा। लेकिन इनकी तकलीफ के बारे में जरूर सोचा जाएगा। इसी दौरान दो कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर लड़ते हुए दिखाई देते हैं। और कंगना फिर हाथ में हथकड़ी पहना देती है, जिसमें दो कंटेस्टेंट्स के एक-एक हाथ बंधे रहते हैं। कंगना का कहना है कि इसमें कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्हें खुलकर रहना पसंद है 'तो कपड़े उतरेंगे, तो सबके सामने।'

शो के फॉर्मैट का जिक्र करते हुए कंगना ने आगे बताया कि सेलिब्रिटीज को घर से बेघर न होने के लिए सबके सामने अपने सीक्रेट्स भी बताने होंगे। साथ ही इन पर 24×7 भी नजर रखी जाएगी। और वह सभी वो ही करेंगे, जो कंगना रनौत चाहती हैं।


ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने चुटकी लेते हुए कहा, 'शो के शानदार लॉन्च ने सभी की उत्सुकता बढ़ा दी थी और ट्रेलर इस बात का सबूक है कि यह कितना बोल्ड, कॉन्ट्रोवर्शियल और एक्साइटिंग होने वाला है। मुझे दिल्ली में ट्रेलर रिलीज करने में खुशी हो रही है और मैं इस तरह के यूनिक और ब्रिलिएंट कॉन्सेप्ट के साथ ओटीटी में डेब्यू करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैं अपनी बॉस-लेडी एकता को हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं और वह हमेशा ऐसी व्यक्ति रही है जिसकी मैं प्रशंसक हूं और उनका सम्मान करती हूं। मेरे सभी फैंस को कहना चाहूँगी कि अब तक के सबसे निडर शो के लिए तैयार हो जाइए!'

कंगना रनौत के शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

.

The post Lock Upp Trailer: कंगना रनौत के 'लॉक अप' में सब सीक्रेट का खेल, ट्रेलर में खुला फॉर्मेट का सस्‍पेंस appeared first on Hindustan News Hub.

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter