-->

Ad Unit (Iklan) BIG

Lock Upp: कंगना रनौत को मिली अपने शो की तीसरी कंटेस्टेंट, मर्दों को गुमराह करने का आरोप

TV Samachar, Television News in Hindi, TV News in Hindi, TV Serial News, TV Masala | टीवी मसाला, टेलीविज़न न्यूज़, टेलीविजन समाचार, टीवी समाचार, टीवी न्यूज़ - Navbharat Times
Television news in Hindi : Get TV news in Hindi, टीवी न्यूज़, TV Serial News, new TV serial daily episode news, TV prime time serail news, TV stars uopdates and gossips at Navbharat Times 
Lock Upp: कंगना रनौत को मिली अपने शो की तीसरी कंटेस्टेंट, मर्दों को गुमराह करने का आरोप
Feb 19th 2022, 10:00

एमएक्स प्लेयर (MX Player) और आल्ट बालाजी (ALT Balaji) पर 27 फरवरी से रिलीज होने वाले शो 'लॉक अप बेड एस जेल अत्याचारी खेल' () को अपना तीसरा कंटेस्टेंट भी मिल चुका है। इस शो को जहां (Kangana Ranaut) होस्ट कर रही हैं। वहीं एकता कपूर (Ekta Kapoor) इसे प्रड्यूस कर रही हैं। शो अपने कॉन्सेप्ट को लेकर काफी चर्चा में है। इसके ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है कि इस शो के कंटेस्टेंट्स आखिर कौन-कौन होंगे। हालांकि अभी मेकर्स ने पूरी लिस्ट तो जारी नहीं की है। लेकिन जैसा बताया गया है कि 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स कंगना की जेल में बंद रहेंगे। वैसे कंगना ने पहले कहा था कि वह अपने शो में किस तरह के लोगों को बंद देखना चाहती हैं, इस पर उनकी गहरी नजर है और इस बार उन्हें कंटेस्टेंट नंबर 3 के रूप में एक दिलचस्प टारगेट मिला है। कंगना ने हाल ही में एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें इशारा किया गया है कि प्रतियोगी कौन है और उसे क्यों बंद किया जा रहा है। जारी प्रोमो में येलो बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही सिज़्लिंग और कॉन्ट्रोवर्शियल ऐक्ट्रेस रेस्ट्रां में एंट्री करती है। उसे सभी मुड़-मुड़कर देखने लग जाते हैं। फिर वह चेयर पर बैठती है और 'स्टीमिंग हॉट कैपुचीनो' ऑर्डर करती है। जिसके बाद दो हलवदार आते हैं और कहते हैं कि उन्हें अरेस्ट किया है। उन पर स्टीमिंग हॉट होने का इल्जाम है। इसके बाद वह ऐक्ट्रेस कहती है कि हॉट होनो कोई क्राइम नहीं होता है। जिस पर हलवदार कहती है कि उसने देश के मर्दों को गुमराह किया है। इसके बाद वह उन्हें पकड़कर लॉक अप में डाल देते हैं। अब बता दें कि ये पूनम पांडे नहीं बल्कि गहना वशिष्ठ हैं। पिछले साल उनका नाम पॉर्नोग्राफी केस में आया था। जिसके बाद उनको जेल भी जाना पड़ा था। इससे पहले मेकर्स ने दो कंटेस्टेंट का वीडियो भी शेयर किया था। हालांकि अभी तक इन दोनों कंटेस्टेंट के चेहरे और नाम उजागर नहीं किए गए हैं।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter