-->

Ad Unit (Iklan) BIG

मुनव्वर फारूकी ने बताया क्यों कंगना के ‘Lock Upp’ में हुए कैद: समर्थकों से ही सुन रहे हैं खरी-खोटी,...

ऑपइंडिया
ख़बरों का 'राइट' एंगल 
मुनव्वर फारूकी ने बताया क्यों कंगना के 'Lock Upp' में हुए कैद: समर्थकों से ही सुन रहे हैं खरी-खोटी, पुराने ट्वीट्स भी हो रहे वायरल
Feb 23rd 2022, 12:52, by ऑपइंडिया स्टाफ़

कंगना रनौत मुनव्वर फारुकी

ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) पर 27 फरवरी 2022 से शुरू होने वाले एकता कपूर (Ekta Kapoor) के Lock Upp शो में दूसरे प्रतिभागी के रूप में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम सामने आने के बाद से ही कई सवाल उठने लगे हैं। ये वही मुनव्वर फारूकी है, कॉमेडी के नाम पर हिन्दू विरोध परोसता आया है। सबसे मजेदार बात है इस शो की होस्ट कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हैं। यहीं से विवादित बयानों वाले फारूकी के इस शो से जुड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हैं क्योंकि दोनों लोगों के बीच छत्तीस का आँकड़ा है।

वहीं इस शो में पार्टिसिपेंट के रूप में फारुकी का नाम सामने आने के बाद फारुकी ने आजतक से बात करते हुए अपनी सफाई पेश की है। कंगना के होस्ट होने बाद भी एकता कपूर के इस शो से जुड़ना कैसे हुआ? इस पर फारुकी ने कहा, "कॉन्सेप्ट दमदार था इसलिए मना नहीं किया।" वहीँ यह बात भी सामने आई है कि एक बार फारुकी ने सोचा की कंगना हैं तो शो छोड़ देता हूँ। लेकिन फिर उनके शब्दों में शो के प्रभावी होने की वजह से काम करने को तैयार हो गया।

मुनव्वर फारुकी के ऐसे दर्जनों ट्वीट हैं जो कंगना के खिलाफ हैं। यहाँ तक कि जब कंगना ने अपनी बहन रंगोली को अपना मैनेजर बनाया था तब भी फारुकी ने विवादित टिप्पणियाँ की थी। मुनव्वर फारूकी ने ये ट्वीट साल 2020-21 के बीच किए हैं। इनमें फारुकी ने कंगना की नेपोटिज्म वाली बात, उनके ट्वीट और खासतौर से उनके हिंदूवादी विचारों पर निशाना साधा था। अब ये पुराने ट्वीट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि जब दोनों का सामना होगा, तब क्या होगा?

मुनव्वर फारूकी ने अपने ट्वीट में सिर्फ कंगना ही नहीं, उनकी बहन रंगोली को भी नहीं छोड़ा था। उसने ट्वीट किया था, "कंगना नेपोटिज्म के खिलाफ हैं, लेकिन खुद की बहन को मैनेजर रखा है।" दूसरा ट्वीट है, "कंगना के डायरेक्शन में बनी मूवी में लीड में कौन-सा न्यूकमर था? Oops कंगना ही लीड में थी।"

वहीं मुनव्वर फारुकी के कट्टर समर्थक जो कंगना से खार खाये हुए रहते हैं, उनको फारुकी के इस निर्णय से निराशा हुई थी। वहीं फारुकी को इस शो के कॉन्सेप्ट के कारण ही यह डर भी सत्ता रहा है कि कहीं कोई उसका क्लिप एडिट करने वायरल न कर दे। फारुकी ने आज तक से बताया कि वह इसका खयाल रखते हुए ही इस गेम में उतरेगा।

वहीं जब बात मुनव्वर फारुकी पर हमले और उसके लगातार रद्द होते हुए शो की आई तो उसने अपने दर्द को बयान किया। जब इस शो के जरिए भी उसके विवादों में बने रहने की बात आई तो उसने ऐसी प्रसिद्धि से इनकार करते हुए कहा कि अब ऐसा विवाद नहीं चाहिए।

बता दें कि 27 फरवरी से शुरू होने वाले इस शो में जानकारी के अनुसार प्रतिभागियों को जेल (शो वाली) में 72 दिन रहना होगा। शो में कुल 16 विवादित चेहरे दिखाई देंगे। वहीं शो को होस्ट करेंगी कंगना रनौत जो खुद 2020 से सुर्खियों में हैं। ये शो ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जाएगा। कल इसका टीजर रिलीज हुआ था। इसमें फारूकी को माइक के साथ स्टेज पर जाते हुए दिखाया जाता है, फिर सीधे वो लॉक अप में होता है। इसके बाद कंगना आती हैं और उन्हें हथकड़ी लगाती हैं। इस बीच पीछे से बैकग्राउंड से आवाज आती है- "मुनव्वर फारूकी आप हैं लॉक में। जेल में रहने के लिए आप खेलेंगे- अत्याचारी खेल।"

गौरतलब है कि मुनव्वर फारूकी पर साल 2021 की शुरुआत से ही हिंदू विरोधी टिप्पणियों के चलते कार्रवाई की गई थी। उनके दर्जनों शो 2021 में कैंसिल हुए। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए उन्हें कई दिन जेल में भी काटना पड़ा। इस दौरान वामपंथी मीडिया उसके सपोर्ट में खड़ा था।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Related Posts

There is no other posts in this category.
Subscribe Our Newsletter